बॅालीवुड और हॅालीवुड में प्रिंयका चोपड़ा ने अपनी खास पहचान बना चुकी है तीन साल बाद एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा बॅालीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। वह जल्द ही निर्देशक शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ एक्टर फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी लीड किरदार में हैं।
सलमान संग हुई लड़ाई पर आखिरकार प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात सुनकर हैरान रह जाएंगे आप
एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। इसी बीच उन्होंने पिछले साल भारत फिल्म ( को लेकर हुए विवाद और सलमान खान संग उनकी कोल्ड वॅार पर खुलकर बात की।
सलमान एक शानदार इंसान हैं
प्रियंका ने बताया, मैं इन सभी बातों को लेकर बस इतना कहना चाहूंगी कि अगर बात इतनी बड़ी होती तो मैं जरूर रिएक्ट करती। सलमान एक बहुत अच्छे इंसान हैं और मैं उनकी आज भी उतनी ही इज्जत करती हूं जितनी पहले करती थी। वो मेरे रिसेप्शन पर आए थे और हम शादी के बाद उनके घर भी गए थे। मैं उनकी बहन अर्पिता खान की बहुत अच्छीदोस्त हैतो उनके साथ कभी कोई अनबन हो ही नहीं सकती।
जायरा का इंडस्ट्री छोड़ना उनका खुद का अपना फैसला है
इसी के साथ एक्ट्रेस ने जायरा वसीम के एक्टिंग छोड़ने पर भी बात की। प्रियंका ने कहा, यह उनकी पर्सनल च्वाॅइस है, हम कोई नहीं होते जो उनके निजी मामलों पर उन्हें राय दें। मैं बस जायरा को उनके आने वाले कल के लिए शुभकामनाएं देना चाहूंगी।