भोपाल: मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कठोर निर्णय लिया है इसके बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि मध्य प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में 60 घंटे का लॉकडाउन लगाया जाएगा जो शुक्रवार शाम 6:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा और सोमवार सुबह 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन की घोषणा की।
पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। कल और आज मध्य प्रदेश में 4000 से अधिक कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं जिसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉक डाउन का निर्णय लिया है।
साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी शहरी क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। जिससे कोरना को नियंत्रित किया जा सके। मेरी उनकी मंशा कभी भी पूर्ण लॉकडाउन की नहीं रही है लेकिन मध्य प्रदेश में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को नियंत्रित करने के लिए यह आवश्यक हो गया था।