खंडवा.
दीपोत्सव के चलते शुक्रवार को धनतेरस पर्व मनाया गया। धनतेरस पर सुबह से ही बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ी, जो देर रात तक रही। दोपहर के समय आलम यह था कि बॉम्बे बाजार में पैर रखने के लिए लोगों को जगह नहीं मिली। यातायात पुलिस ने बाजार को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया। वहीं बैरीकेड्स लगाकर वाहनों की आवाजाही रोकी। इसी दौरान एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह बाइक पर सवार होकर बाजार में निकले। उन्होंने बाजार में सुरक्षा इंतजामों को परखा। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देशदिए। निरीक्षण के दौरान घंटाघर पर दो पहिया वाहनों की भीड़ देख बाइक सेउतरकर वह खुद यातायात व्यवस्था संभालने लगे। सड़क पर लोगों को हाथ दिखाकरआगे बढ़ाया। करीब आधे घंटे तक एसपी डॉ. सिंह मुख्य बाजार में घूमे और ड्यूटी पर तैनात
पुलिसकर्मियों को बाजार की हर हरकत पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा खरीदी करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।